भारत सिंह चौहान✍️
कोटा/राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देश एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वय समग्र शिक्षा कोटा के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनाथपुरम -B में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12 एवं 13 अक्टूबर को आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर चयनित एक बालक एवं एक बालिका कक्षा 9 से 12 के स्तर के छात्र ने जिला स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लिया इस प्रकार कुल 6 ब्लॉक के 12 विद्यार्थियों ने प्रबल प्रतियोगिता में भाग लिया प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के आत्मनिर्भर होना सशक्तिकरण होना अभिव्यक्ति विकसित करना नेतृत्व क्षमता विकसित करना करना जैसे कौशलों को विकसित करने हेतु विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें वाद विवाद आशु भाषण ग्रुप डिस्कशन आदि शामिल है दो दिन के आयोजन में 13 तारीख को समस्त प्रतियोगिताओं की प्रस्तुति की गई जिनमें विजेताओं बच्चों की सूची संलग्न है उक्त प्रबल प्रतियोगिताओं में लाडपुरा ब्लॉक से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ममता चौधरी कोटा ब्लॉक से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नवीन अरोड़ा एवं डाइट से पवित्रा त्रिपाठी प्रिंसिपल तथा मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सहायक निदेशक श्री रुपेश कुमार सिंह ने भाग लिया एवं विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया सभी विजेता चारों विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र मोमेंटो के अलावा 2000 प्रत्येक के खाते में नगद राशि जारी की गई कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती श्वेता गौतम अपने स्टाफ के साथ पूरी तरह समस्त गतिविधियों को आयोजित करवाते हुए उपस्थिति रही संपूर्ण कार्यक्रम के जिला स्तरीय प्रभारी अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय कोटा से जगदीश सोनी कार्यक्रम प्रभारी ने संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए कार्यक्रम को संचालित किया प्रबल कार्यक्रम की इस प्रतियोगिता में विजेता चारों विद्यार्थी जयपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार राज्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे







