Wednesday, October 14, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रभु श्रीराम की भव्य बारात से भगवामय होगा कोटा, महापौर ने किया मार्ग का निरीक्षण

15 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बाद बारात मार्ग कराया जाएगा खाली, रामध्वज और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजेगा शहर

कोटा। 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 के तहत 15 अक्टूबर को निकलने वाली प्रभु श्रीराम की भव्य बारात की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में महापौर अनुसुइया गोस्वामी ने मंगलवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पूरे मार्ग को भगवामय बनाने, रामध्वज एवं केसरिया पताकाएं लगाने, आकर्षक विद्युत सज्जा करने और भव्य स्वागत द्वार तैयार करने के निर्देश दिए।

महापौर ने गीता भवन से वाल्मीकि भवन, सब्जी मंडी, भगत सिंह चौराहा, गांधीजी की पुल, कैथूनीपोल चौराहा, टिपटा और किशोरपुरा दरवाजे होते हुए दशहरा मैदान तक के मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, सड़कों की मरम्मत कराने, पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने, बिजली के ढीले तारों को ठीक कराने और मार्ग में पड़ी निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि 15 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बाद बारात मार्ग को खाली करवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए, ताकि शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने प्रमुख चौराहों सहित पूरे शहर में रामध्वज लगाने और जनभागीदारी से प्रभु श्रीराम की बारात का भव्य स्वागत करने पर जोर दिया।

महापौर अनुसुइया गोस्वामी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मंशा के अनुरूप इस बार राम बारात को ऐतिहासिक और दिव्य स्वरूप देने की तैयारियां की जा रही हैं। उद्देश्य है कि कोटा शहर में उत्सवमय वातावरण बने और श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम की भव्य बारात में सहभागी बनने का विशेष अनुभव मिले।

निरीक्षण में ये रहे मौजूद

इस दौरान उप महापौर विवेक राजवंशी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता, पंडित गोविंद शर्मा, पूर्व महापौर राजीव भारती, शहर महामंत्री रितेश चित्तौड़ा, अतिरिक्त मेला अधिकारी भावना सिंह, उपायुक्त धीरज कुमार सोनी, मुख्य अभियंता महेश गोयल तथा पार्षद संदीप भाटिया, नवीन माथुर, पुरुषोत्तम यादव, मोहन सुमन, सुरेंद्र राठौर, सीमा चौधरी, सुनीता नायक और राहुल माथुर सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles