Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का कोटा में भव्य अभिनंदन एवं स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का कोटा में भव्य अभिनंदन एवं स्वागत

कोटा, 13 अक्टूबर । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा संभाग एवं इकाई अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा के तत्वावधान में कोटा की पावन धरा पर पधारे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बसंत  मित्तल का संस्था की ओर से भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री  अम्बर जी अग्रवाल का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल एवं महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न, अग्रवाल समाज का दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। यह कार्यक्रम रेनू भवन, मोहन टॉकीज पर सभी की उपस्थिति में सायं 7:30 बजे आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज की विभिन्न गतिविधियों, सामाजिक सेवा कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज की एकता, संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में समाजसेवी  संदीप अग्रवाल चांदीवाला, पार्षद  सुरेंद्र अग्रवाल, डॉ. राहुल मित्तल संभागीय उपाध्यक्ष, प्रमोद अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री ललित किशोर मित्तल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नवल किशोर गर्ग, मुकेश गुप्ता, भंवर लाल अग्रवाल, किरण अग्रवाल संभागीय महिला अध्यक्ष, आराधना अग्रवाल, रूपा अग्रवाल जिला महामंत्री, किरण अग्रवाल,श्रीमती शशि गोयल, भावना अग्रवाल, सतनारायण अग्रवाल, जिला महामंत्री नवीन मित्तल सहित समाज के अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभी उपस्थित सदस्यों ने समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles