Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नवरात्रा महोत्सव में बाल कहानी प्रतियोगिता और ‘अंधेर नगरी’ का मंचन

नवरात्रा महोत्सव में बाल कहानी प्रतियोगिता और ‘अंधेर नगरी’ का मंचन

कोटा। सप्तर्षि सृजन संस्थान, कोटा के तत्वावधान में नवरात्रा महोत्सव के अवसर पर महावीर नगर विस्तार योजना के सेक्टर-3 स्थित नवदुर्गा माता मंदिर परिसर में बाल कहानी प्रतियोगिता एवं युगपुरुष भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा रचित प्रसिद्ध नाटक ‘अंधेर नगरी’ का मंचन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।

बाल कहानी प्रतियोगिता में लगभग 20 बाल प्रतिभागियों ने भाग लिया। बच्चों ने प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए और अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं के दिलों में जगह बनाई। प्रतियोगिता में हिमांक मालव ने प्रथम, लक्की सिंह सिसौदिया ने द्वितीय तथा साकेत शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा रचित नाटक ‘अंधेर नगरी’ का मंचन किया गया। नाटक में राम शर्मा कापरेन, हिमानी शर्मा, अश्वत्थामा दाधीच, शिव कुमार ‘शिव लहरी’, कपिल गौतम, अन्नु सिंह धाकड़, रूपनारायण शर्मा ‘संजय’ और वैदेही शर्मा ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से नाटक के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहित गौतम ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया तथा बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।

इस अवसर पर कैलाश पेसवानी, वीरेंद्र सिंह सिसौदिया, देवराज सिंह राजगढ़, गोलू पेसवानी, राकेश अरोड़ा, मदन मीणा, टीनू बंजारा, सुनील खंडेलवाल, सतीश खींची, राहुल सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles