Tuesday, April 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

इंडियन सोशल क्लब ने एक दर्जन से अधिक पार्कों में फलदार पौधे लगाए

कोटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत इंडियन सोशल क्लब के अध्यक्ष गुड्डू मरचुनिया की देखरेख में आज रविवार को नर्वदेश्वर पार्क, पिपलेश्वर महादेव पार्क,शीतला माता पार्क,महाराणा प्रताप पार्क सहित कोटा शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित एक दर्जन से अधिक पार्कों में 200 से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष व माहेश्वरी समाज के प्रेरणास्रोत एवं समाजसेवी राजेश कृष्ण बिरला रहे तथा अतिथियों के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जुझारू जिला अध्यक्ष राकेश जैन मडिया,प्रसिद्ध समाजसेवी पूर्व अध्यक्ष सराफा बाजार आनंद राठी,कॉन्टैक्टर संगठन के अध्यक्ष हेमंत गौतम लॉर्ड कृष्णा स्कूल के अध्यक्ष संजय शर्मा प्रदीप शर्मा शामिल हुए।

इंडियन सोशल क्लब के अध्यक्ष गुड्डू मरचुनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि राजेश कृष्ण बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। यह प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि अपने जीवनकाल में अधिकाधिक पौधे रोपे और पर्यावरण सुनिश्चित करने में अपनी महत्व भूमिका निभाएं।

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने अपने संबोधन में युवाओं एवं आमजन का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर प्राकृतिक और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पेड़ अवश्य लगावे और उसकी सुरक्षा की देखभाल का जिम्मा लें। इस अवसर पर समाजसेवी आनंद राठी सहित अन्य अतिथियों ने भी अभियान को गति प्रदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड्डू मरचुनिया,पार्षद विनय कुमार डैनी,कैलाश वर्मा,रोहित खटाना मुकेश छबलिया संजू ,मनोज सुमन, मुकेश शर्मा,राजीव अहुजा,नंदन सोनी,दिनेश माहेश्वरी,बालकिशन शर्मा,राजेश माहेश्वरी,अंकित मीणा,अभिमन्यु सोलंकी,विवेक गुर्जर,हर्षित मेवाड़ा,आकाश खींची सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles