Sunday, August 30, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एक राष्ट्र, एक निशान, एक विधान… डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक सपना जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार किया- प्रदेश अध्यक्ष नरेश धाकड़

*श्योपुर*।राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय, महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच मध्य प्रदेश अध्यक्ष नरेश धाकड़ ने कहा कि..

*एक राष्ट्र, एक निशान, एक विधान… डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक सपना जिसे पीएम मोदी ने किया साकार!*

 

देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अद्वितीय प्रयासों के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है।

भाजपा मिडिया प्रभारी नरेश धाकड़ जिला श्योपुर ने आज ग्राम व ग्राम पंचायत इंद्रपुरा में अपने निजी निवास पर श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।और कहा आज सारे देश में भाजपा के कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस मना रहे हैं। 23 जून, 1953 को श्रीनगर की जेल में संदेहात्मक स्थिति में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने एक विचारधारा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। वो कभी सत्ता पर बैठने के लिए नहीं आए, वो अनेकों बार सत्ता पर आए और हमेशा विचार के लिए सत्ता को त्यागा।

श्री धाकड़ ने श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और #एक_पेड़_मॉं_के_नाम अभियान के अंतर्गत पौधा रोपण किया। इस अवसर पर नरेश धाकड़,राजेंद्र प्रसाद नागर,बबलू नागर,राकेश नागर आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles