Tuesday, November 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राठौर सोशल ग्रुप सोसायटी का तृतीय भव्य अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित

रामावतार राठौर प्रेस रिपोर्टर✍️

राठौर सोशल ग्रुप सोसायटी के तत्वावधान में रविवार, 15 नवंबर को दादाबाड़ी स्थित राठौर तेली छात्रावास में राठौर तेली साहू समाज का भव्य अन्नकूट एवं दीपावली मिलन महोत्सव खाटू श्याम बाबा को दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित किया गया। आयोजन में समाजबंधुओं में काफ़ी उत्साह रहा । कार्यक्रम में राधा कृष्ण का प्रेम मिलन संगीत, भोले महाकाल की स्तुति, और बीच बीच में भामाशाह सम्मान पुरुष व महिलाओ पुरुष्कार स्वरूप दुपट्टा शिल्ड देकर सम्मानित किया गया । शाम को भव्य संगीत भजन हुआ ।

समाज अध्यक्ष अनिल इंदौरा एवं कोषाध्यक्ष सक्षम साहू ने बताया कि महोत्सव के दौरान खाटू श्याम बाबा की विशाल भजन संध्या व गोवर्धन बाबा को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। और समाज में सदभावना और पारंपरिक उत्सव बना रहे ।धार्मिक आयोजन के साथ समाज का दीपावली स्नेह मिलन भी हुआ । कोटा संभाग के बाहर से भी अतिथिगण , भामाशाह आमंत्रित हुए।

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत राठौर, चेतन साहू एवं चेतन देगनिया ने बताया कि कार्यक्रम में बाहर से समाज के निर्वाचित चेयरमैन, पार्षद, सरपंच सहित विभिन्न पदों पर आसीन जनप्रतिनिधि एवं समाजबंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके अलावा कोटा के सामाजिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां भी कार्यक्रम में शिरकत की।

भूपेंद्र राठौर, महावीर राठौर एवं लक्ष्मण राठौर ने बताया कि महोत्सव में समाज के लोगों की भागीदारी रही । कवि भूपेंद्र राठौर ने दीपावली मिलन समारोह व अन्नकूट महोत्सव में अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं में समा बांधे रखी।

इस अवसर पर समाजसेवी चंद्रशेखर साहू, हितेंद्र राठौर, ओम साहू, नवनीत राठौर, दिनेश राठौर, रमेश राठौर, रविंद्र राठौर, सुरेश जी जगपुरा, सुशील साहू, महेश राठौर, पीयूष राठौर, मुकेश जी राठौर, दीपक राठौर एवं मनीष राठौर सहित समाज के अनेक लोगों का आयोजन को सफल बनाने में सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles