Wednesday, November 11, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को निकालनी पड़ रही हैं ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैलियां, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल : राजेन्द्र सेन

महावीर सेन जयस्थल✍️

जयपुर। एडवोकेट राजस्थान हाईकोर्ट एवं ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य तथा पूर्व नेशनल कोऑर्डिनेटर ऑल इंडिया कांग्रेस ओबीसी विभाग राजेन्द्र सेन ने देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में एक विचित्र स्थिति देखने को मिल रही है। एक तरफ विपक्षी दल वोट चोरी रोकने, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने और संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए रैलियां और आंदोलन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी भी ‘लोकतंत्र बचाओ’ के नाम पर रैलियां निकाल रही है।

राजेन्द्र सेन ने कहा कि यह अपने आप में विचारणीय विषय है कि जब देश की सत्ता केंद्र सरकार के हाथों में है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने की सबसे बड़ी संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारी सत्ताधारी सरकार की है, तब उसी सत्ता पक्ष को भी लोकतंत्र बचाने के लिए सड़कों पर उतरने की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है?

उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा वोट चोरी और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी समाधान होना चाहिए, ताकि देश के प्रत्येक नागरिक का चुनाव प्रक्रिया पर विश्वास बना रहे।

सेन ने कहा कि लोकतंत्र किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं है। यह देश के प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव, स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं, अभिव्यक्ति की आजादी और संविधान की सर्वोच्चता से सुनिश्चित होती है।

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लोकतंत्र बचाने के नाम पर रैलियों की प्रतिस्पर्धा होना देश की जनता के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

राजेन्द्र सेन ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी केवल विपक्ष की नहीं, बल्कि सबसे पहले सत्ता में बैठे लोगों की है। देश की जनता राजनीतिक संघर्ष नहीं, बल्कि मजबूत लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव और संविधान की सुरक्षा चाहती है।

लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा, तभी संविधान सुरक्षित रहेगा और संविधान सुरक्षित रहेगा, तभी देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles