Wednesday, November 11, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

युवा सरपंच हेमराज रिंकू कुशवाह का गांधी परिवार द्वारा भव्य अभिनंदन

युवा सरपंच हेमराज रिंकू कुशवाह का गांधी परिवार द्वारा भव्य अभिनंदन

कोटा/दीपावली के पावन अवसर पर झालावाड़ जिले की नव निर्वाचित बकानी खेड़ा पंचायत के युवा सरपंच हेमराज रिंकू कुशवाह का बकानी के गांधी भवन में दीपावली उपलक्ष्य में आमंत्रित कर गांधी परिवार एवं समस्त परिजनों द्वारा भव्य स्वागत अभिन्नदन किया गया। अभिन्नदन के दौरान कोटा शिक्षा नगरी से पधारे देश के प्रतिष्ठित इंटरनेशनल करियर कोच एवं पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट,पूर्व सलाहकार ग्रामीण विकास एवं पूर्व प्रोग्राम ऑफिसर आर्थिक सांख्यिकी योजना भवन राजस्थान सरकार डॉ नयन प्रकाश गांधी, शिक्षाविद प्रीति गांधी ने सपत्नीक परिवार जनों के साथ सरपंच बनने पर तिलक अक्षत श्री फल से क्षेत्र के निष्पक्ष ,निर्भीक विकास हेतु शाल , राम भगवान का उपरना, मोती माला एवं खैराबाद धाम जय मां फलोदी का ब्रोच आदि से स्वागत एवं जन सेवा हेतु पूरी ऊर्जा प्रसन्नता के साथ

भूतपूर्व सरपंच मदनलाल गांधी ,मेडतवाल समाज अध्यक्ष कैलाश जुलानिया,कोषाध्यक्ष संजय गांधी,सह सचिव एवं चीफ एलआईसी अभिकर्ता एवं एमडीआरटी होल्डर देवेश प्रिया गांधी , डॉ हेमलता गांधी , संजय जुलानिया , धर्मेंद्र घाटिया, हुकम गांधी ,आयुषी गांधी एवं कई अन्य परिवार जन के साथ भव्य अभिन्नदन किया गया ।

डॉ नयन प्रकाश गांधी ने युवा सरपंच हेमराज कुशवाह से अपनी विशिष्ट सौ दिवसीय वैकासिक आयामों को शेयर किया जिसमें बकानी के लिए ओपन जिम ,खेलकूद प्रांगड़ ,स्मार्ट वाईफाई एनेबल्ड पंचायत,स्मार्ट कचरा प्रबंधन सीसीटीवी से मॉनिटरिंग ,आसपास के तालाबों ,जलकुपो का सुदृढ़ीकरण नवोन्मेष ,गौशाला हेतु सामूहिक आंदोलनकारी भामाशाहों के नेतृत्व प्रयासों से विकास ,ग्रीन कोटा क्लीन कोटा की तर्ज पर ग्रीन बकानी क्लीन बकानी मिशन चलाया जाए ,क्षेत्र में बेटी के जन्म पर सरपंच द्वारा पौधारोपण की परम्परा लागू की जाए ,क्षेत्र के वृद्ध जनों को चिन्हांकित कर सरकार की योजनाओं से जोड़कर धार्मिक यात्रा करवाई जाए ,पब्लिक स्मार्ट लाइब्रेरी और सबसे पुराने सरकारी स्कूल का जीर्णोद्धार बकानी में भामाशाह प्रबुद्ध जनों की बैठक में वैकासिक आयामों के साथ कार्य करवाए जाए हेमराज ने भी यथासंभव एक्शन मोड में सकारात्मकता के साथ आगामी दिनों से त्वरित कार्य प्रणाली के साथ टीम भावना के साथ पंच को साथ लेकर वार्ड वार समस्या चौपाल ,क्षेत्र चौपाल करवाकर जन हित के मुद्दे प्रबुद्ध जनों के समक्ष रखकर समस्याएं सुन कर प्राथमिकता अनुसार पूरे करने का आश्वासन दिया और भगवान श्री राम के आदेशानुरूप यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्योनुरूप दिन रात क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध होने का वादा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles