Tuesday, November 10, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शहीद स्मारक पर साफ सफाई कर तिरंगा दीपक अभियान का समापन, शहीदों को मिट्टी दीपक प्रज्वलित कर समर्पित

गोवर्धन पूजा गीत गाकर और हर्षोल्लास से मनाई गई। यह पर्व हमें प्रकृति, पर्यावरण और गौमाता की रक्षा करने की प्रेरणा देता है

कोटा, 10 नवंबर। दीपावली के पावन पर्व पर समाजसेवी एवं प्रदेश महासचिव चिकित्सक संघ डॉ. दुर्गा शंकर सैनी के नेतृत्व में 15 दिवसीय *तीन रंगों के मिट्टी के दीपक – तिरंगा दीपक अभियान* का समापन शहीद स्मारक, अंटाघर पर हुआ।

इस अवसर पर शहीद स्मारक पर भगवा, सफेद और हरे रंग के मिट्टी के दीपक प्रज्वलित कर शहीदों के नाम समर्पित किए गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।समाजसेवी एवं प्रदेश महासचिव चिकित्सक संघ डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने कुंभकार की लुप्त होती कला को बचाने और उजियारा लाने के लिए पिछले *12 वर्षों से* मिट्टी के दीपक वितरण और जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली मनाते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना है अभियान के दौरान कुल *5100 मिट्टी के दीपक* वितरित किए गए। बस्तियों दादाबाड़ी, लुहार बस्ती, शिवपुरा में जरूरतमंद बच्चों के बीच आतिशबाजी कर दीपोत्सव मनाया गया। बच्चों और आमजन को दीपक, मिठाई, चॉकलेट, चिप्स, आतिशबाजी और तीन रंगों के मोम से भरे दीपक भेंट किए गए। आतिशबाजी देख बच्चे प्रफुल्लित हो उठे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, प्रबुद्धजनों और विभिन्न समाजों के लोगों को भी दीपक भेंट किए गए।

गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा रामपुरा, कोतवाली के पीछे धूमधाम से गीत गाकर और हर्षोल्लास से मनाई गई। महिलाओं ने गीत गाकर पूजा की।सुशीला बाई,आरती बाई,शकुंतला,रेखा जी,सहित कई महिला शामिल हुई

गोवर्धन पूजा करने का कारण श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाकर पूरे ब्रजवासियों और पशुओं की रक्षा की थी। इस दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा की जाती है और 56 भोग (अन्नकूट) का प्रसाद चढ़ाया जाता है। यह पर्व हमें प्रकृति, पर्यावरण और गौमाता की रक्षा करने की प्रेरणा देता है

दीपक अभियान में मुख्य रूप से डॉ. दुर्गा शंकर सैनी, नरेंद्र नागर, मुकेश मालव, भवानी शंकर सैनी, कैप्टन बी एल सैनी,राकेश सिंह,गौरव तंवर,घनश्याम बागड़ी,विनोद प्रजापति,रामकुमार प्रजापति,तुषार सुमन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles