दीपावली पर अपनों के बीच पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला…कैथूनीपोल इलाके में व्यापारियों और शहरवासियों से कर रहे राम-राम…दीपोत्सव की दे रहे शुभकामनाएं
दीपावली के पावन पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला शहरवासियों के बीच पहुंचकर दीपावली की राम-राम कर रहे हैं। इसी कड़ी में ओम बिरला कोटा के कैथूनीपोल इलाके में पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान उन्होंने बाजार में घूमकर लोगों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। दीपावली के अवसर पर ओम बिरला को अपने बीच देखकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उनका स्वागत किया और एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी।ओम बिरला ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।
दीपावली के मौके पर जनप्रतिनिधियों का इस तरह बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों और आमजन से संवाद करना राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैथूनीपोल क्षेत्र में ओम बिरला की इस दीपावली मिलन यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया।






