09427/09428 अहमदाबाद–राजगीर–अहमदाबाद अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (एक-एक ट्रिप)
कोटा मंडल के भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा एवं सवाई माधोपुर स्टेशनों पर होगा ठहराव
कोटा। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 09427/09428 अहमदाबाद–राजगीर–अहमदाबाद के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप संचालित होगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09427 अहमदाबाद–राजगीर स्पेशल दिनांक 10.11.2026 (मंगलवार) को अहमदाबाद से 00:55 बजे प्रस्थान कर उसी दिन भवानी मंडी 08:15/08:17 बजे, रामगंज मंडी 08:35/08:37 बजे, कोटा 09:30/09:35 बजे एवं सवाई माधोपुर 10:48/10:50 बजे होते हुए अगले दिन बुधवार को 11:45 बजे राजगीर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09428 राजगीर–अहमदाबाद स्पेशल दिनांक 11.11.2026 (बुधवार) को राजगीर से 14:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन गुरुवार को सवाई माधोपुर 13:54/13:56 बजे, कोटा 15:11/15:16 बजे, रामगंज मंडी 16:09/16:11 बजे एवं भवानी मंडी 16:29/16:31 बजे होते हुए 23:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
गाड़ी के ठहराव— मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, हिंडौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ एवं नालंदा स्टेशनों पर ठहरेगी।
यात्री यात्रा से पूर्व एनटीईएस अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 से गाड़ी की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।






