घर के बाहर पटाखे चलाते समय हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार जारी
कोटा। आरके पुरम थाना क्षेत्र के नयागांव रोजड़ी में पटाखे चलाते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाथ में रॉकेट फटने से पांच साल का मासूम तनिष्क बंजारा झुलस गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार जारी है।
परिजनों के अनुसार, तनिष्क घर के बाहर पटाखे चला रहा था। इसी दौरान अचानक रॉकेट उसके हाथ में ही फट गया, जिससे वह झुलस गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे परिजनों ने घटना की जानकारी दी। वहीं, मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
अपील: पटाखे चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को अकेले पटाखे न चलाने दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।






