Monday, November 2, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 में कोटा की तानिया राठौर का चयन, जूडो में शहर की एकमात्र खिलाड़ी

प्रेस रिपोर्टर रामावतार राठौर

कोटा। कोटा की होनहार जूडो खिलाड़ी तानिया राठौर ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। तानिया का चयन प्रतिष्ठित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के लिए जूडो प्रतियोगिता में हुआ है। खास बात यह है कि जूडो में कोटा शहर से चयनित होने वाली तानिया एकमात्र खिलाड़ी हैं।

यह प्रतियोगिता 18 से 21 दिसंबर  तक तेलंगाना में आयोजित होगी। तानिया का चयन जून 2026 में चंडीगढ़ में आयोजित कैडेट नेशनल जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतने के शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे प्रतिष्ठित मंच पर कोटा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया है।

तानिया की इस उपलब्धि से उनके परिवार, प्रशिक्षकों और पूरे कोटा शहर में खुशी की लहर है। उनकी सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। तानिया की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, खेल प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles