राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026: गीत ऋषि दुर्गादान सिंह गौड़ की स्मृति में राजस्थानी कवि सम्मेलन आज, गीतों में सुनाई देगी मायड़ भाषा की गूंज
कोटा: राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को विजयश्री रंगमंच पर राजस्थानी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महापौर अनुसूइया गोस्वामी ने बताया कि राजस्थानी कवि सम्मेलन गीत ऋषि दुर्गादान सिंह गौड़ की स्मृति में आयोजित होगा। इस दौरान मायड़ भाषा की गूंज सुनाई देगी।
उन्होंने बताया कि कोटा की पावन धरा पर सांस्कृतिक संवर्धन और राजस्थानी भाषा व साहित्य को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित इस भव्य काव्य संध्या में देश और प्रदेश के 27 प्रतिष्ठित कवि एवं कवयित्री अपनी अनूठी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन में गौरस प्रचण्ड, राजेन्द्र पंवार, रामरतन वर्मा, भैरव लाल भास्कर, सर्जन शीतल, नहुष व्यास, परमानन्द दाधीच, विनोद संगम जैन, मनदीप सिंह, मुरलीधर गौड़, भूपेन्द्र राठौर, मोहित सक्सेना, सुरेश वैष्णव, रूपनारायण संजय शर्मा, मारूति नन्दन, अभिषेक तिवारी, मुकेश गौतम, गिर्राज आमेठा, प्रतिष्ठा पारिक, गोविन्द जी हांकला, प्रकाश कसेरा परचम, जगदीश भारती, दुर्गेश शर्मा, हनुमान प्रसाद विजय, एकता शर्मा, बाबू बंजारा और निशामुनि गौड़ अपनी काव्य प्रस्तुतियां देंगे।





