अखिल भारतीय आदर्श दिव्यांग सेवा समिति के सदस्यों ने मेला दशहरा में उठाया जमकर आनंद
कोटा। बुधवार को अखिल भारतीय आदर्श दिव्यांग सेवा समिति के सभी सदस्यों ने आज कोटा मेला दशहरा पहुंचकर मेले का जमकर आनंद लिया। इस दौरान सदस्यों ने बड़े झूले, चकरी और नाव में बैठकर मेले का लुत्फ उठाया। साथ ही जलेबी, गुलाब जामुन एवं अन्य नाश्ते का आनंद लेते हुए सभी ने मिल-जुलकर खुशियों के पल बिताए।
इस आयोजन में संस्था के संरक्षक रजनीश नागर एवं संजय साहू का विशेष सहयोग रहा। उनके सहयोग से सदस्यों को एक साथ मेले में घूमने, मनोरंजन करने और आपसी मेल-मिलाप का अच्छा अवसर मिला। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मेले की यादगार खुशियों को साझा किया।
संस्था के अध्यक्ष रमेश नागर ने मेले में शामिल होने वाले सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद एवं बधाई दी। यदि इसी प्रकार सभी सदस्यों का सहयोग और उत्साह बना रहा, तो अगली बार इससे भी बेहतर तरीके से मनोरंजन एवं सामूहिक भ्रमण का आयोजन किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आपसी मेल-जोल, मनोरंजन और खुशियों के समान अवसर उपलब्ध कराना है।
सभी सहभागी सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं हार्दिक बधाई।








