Friday, October 9, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्व UIT सचिव की अध्यक्षता वाले उम्मेद क्लब पर सरकारी बाग और 40 फीट सड़क हथियाने का आरोप

पूर्व UIT सचिव की अध्यक्षता वाले उम्मेद क्लब पर सरकारी बाग और 40 फीट सड़क हथियाने का आरोप

जितेंद्र कुमार शर्मा✍️

कोटा। शहर के प्रतिष्ठित उम्मेद क्लब पर सरकारी बाग और सार्वजनिक सड़क पर कब्जा करने का बड़ा आरोप लगा है। उद्यान विभाग के अधीक्षक ने पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि क्लब द्वारा कब्जाई गई जमीन उद्यान विभाग की है और वह सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है।

यूआईंटी (अब कोटा विकास प्राधिकरण) की जिम्मेदारी सरकारी जमीनों की सुरक्षा की होती है, उसी विभाग के पूर्व सचिव अब उम्मेद क्लब के अध्यक्ष हैं। उन्हीं पर आरोप है कि उन्होंने अध्यक्ष बनते ही क्लब के सामने स्थित हेरिटेज पार्क (बैंड स्टैंड) और लगभग 40 फीट चौड़ी सरकारी सड़क पर कब्जा कर उसे क्लब परिसर में मिला लिया है। क्लब की ओर से चिड़ियाघर के पीछे की तरफ जाने वाले 40 फीट चौड़े आम रास्ते को भी बंद कर दिया गया है, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है।

इस पूरे मामले की शिकायत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एडवोकेट इंद्रमोहन सिंह हन्नी द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय से मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया। जांच में संबंधित भूमि को उद्यान विभाग की भूमि बताया गया। अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है।

हन्नी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर, कोटा विकास प्राधिकरण सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को शिकायत प्रस्तुत कर 7 अक्टूबर 2026 को अतिक्रमण की स्थिति में राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर कब्जा हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी सड़क को निजी रास्ता बनाकर जनता के हक पर अतिक्रमण किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles