Friday, October 9, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नई दिल्ली क्षेत्र में यातायात की स्थिति के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली 7 ट्रेनें निरस्त, 2 री-शेड्यूल

10 अक्टूबर को नई दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास संभावित गंभीर सड़क यातायात जाम के मद्देनजर रेल परिचालन में बदलाव

कोटा। नई दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास 10 अक्टूबर 2026 को संभावित गंभीर सड़क यातायात जाम को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा कोटा मंडल से गुजरने वाली 7 ट्रेनों को निरस्त एवं 2 ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है—

निरस्त ट्रेनें

1. गाड़ी संख्या 20155 डॉ. अम्बेडकर नगर–नई दिल्ली एक्सप्रेस — प्रारंभिक स्टेशन से 09 अक्टूबर 2026 को निरस्त।

2. गाड़ी संख्या 09309 इंदौर–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल — प्रारंभिक स्टेशन से 09 अक्टूबर 2026 को निरस्त।

3. गाड़ी संख्या 12415 इंदौर–नई दिल्ली एक्सप्रेस — प्रारंभिक स्टेशन से 09 अक्टूबर 2026 को निरस्त।

4. गाड़ी संख्या 12247 बान्द्रा टर्मिनस–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस — प्रारंभिक स्टेशन से 09 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेंगी जो 10 अक्टूबर को कोटा आती है|

5. गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर सिटी–हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस — प्रारंभिक स्टेशन से 09 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी जो 10 अक्टूबर को कोटा आती है|

6. गाड़ी संख्या 12963 हजरत निजामुद्दीन–उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस — रेक की अनुपलब्धता के कारण प्रारंभिक स्टेशन से 10 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी जो 11 अक्टूबर को कोटा आती है|

7. गाड़ी संख्या 12059 कोटा–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस — प्रारंभिक स्टेशन से 10 अक्टूबर 2026 को निरस्त।

री-शेड्यूल ट्रेनें

1. गाड़ी संख्या 12951 मुम्बई सेन्ट्रल–नई दिल्ली एक्सप्रेस, 09 अक्टूबर को मुम्बई सेन्ट्रल से निर्धारित समय 17:00 बजे के स्थान पर 5 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

2. गाड़ी संख्या 12953 मुम्बई सेन्ट्रल–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 09 अक्टूबर को मुम्बई सेन्ट्रल से निर्धारित समय 17:10 बजे के स्थान पर 5 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेन की अद्यतन स्थिति एनटीईएस अथवा रेल मदद 139 के माध्यम से अवश्य जांच लें।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles