Friday, October 9, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

संघर्ष से पहचान बनाने वाली विनोद कंवर को मिला Golden Crown Achievement Award 2026 से सम्मानित

 

प्रेस रिपोर्टर रामावतार राठौर ✍️

नई दिल्ली/ राजस्थान के चूरू जिले के देराजसर गांव की बहु और झुंझुनू के बिजौली गांव की विनोद कंवर को शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक प्रेरणा एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए Golden Crown Achievement Award 2026 से सम्मानित किया गया।

विनोद कंवर ने कठिन परिस्थितियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को आगे बढ़ाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। उच्च शिक्षा के साथ शिक्षा के क्षेत्र में Gold Medal हासिल करने वाली विनोद कंवर आज Instagram पर 1.05 लाख से अधिक followers के साथ महिलाओं और युवाओं को प्रेरित करने का कार्य कर रही हैं।

नई दिल्ली के Green Lounge Banquet, Peeragarhi में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में Chief Guest Bollywood Actress Geetanjali Mishra sports celebrity guest international Athlete Sunil Kumar Sahu सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

अपने सम्मान का श्रेय विनोद कंवर ने अपने पति को दिया, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया, उनका हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा, “मेरी इस यात्रा में मेरे पति का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण रहा है। उनके बिना यह सफर संभव नहीं होता।”

कार्यक्रम का भव्य आयोजन Golden Crown Media के Founder एवं आयोजक श्री पवन मिश्रा जी के नेतृत्व में हुआ। आयोजन में अजीम जी एवं रीना सेन जी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इंद्रपाल मेघवाल, तमन्ना शर्मा, नीतू राठौर, कौशल्या वैष्णव, नीतु राजस्थानी, पायल राजस्थानी, , इन सभी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन सभी बहनों को भी सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles