Thursday, October 8, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वार्ड का विकास ही शहर के विकास की नींव : उर्मिला दीदी

वार्ड का विकास ही शहर के विकास की नींव : उर्मिला दीदी

नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित, पार्षदों ने जनसेवा का लिया संकल्प

कोटा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शक्ति सरोवर कमला उद्यान, कुन्हाड़ी, कोटा में नगर निगम कोटा के वर्ष 2026 में निर्वाचित वार्ड पार्षदों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नदी पार क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के पार्षदों सहित कोटा के अन्य क्षेत्रों से निर्वाचित पार्षद भाई-बहनों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम में कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने आए हुए अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया । राजयोगिनी बृहमा कुमारी रेणुका दीदी ने सभी पार्षदों का तिलक एवं पटका पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उर्मिला दीदी ने सभी पार्षदों को स्लोगन की तस्वीर स्मृति-स्वरूप भेंट की।

उर्मिला दीदी ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र का विकास करने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को अपने आंतरिक विकास और मानसिक शांति का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक शांति और सकारात्मक सोच प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। इसके लिए राजयोग ध्यान का अभ्यास उपयोगी हो सकता है। उन्होंने पार्षदों से कहा कि वे स्वयं राजयोग का लाभ लें तथा अपने वार्ड के ऐसे भाई-बहनों को भी नजदीकी ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र से जोड़ें, जिन्हें आत्मिक शांति एवं सकारात्मक जीवन की आवश्यकता महसूस होती है।

उन्होंने कहा कि “वार्ड अच्छा होगा तो शहर अच्छा होगा और शहर अच्छा होगा तो देश भी अच्छा होगा।” जनसेवा को ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के लिए किए गए अच्छे कार्यों से मिलने वाली दुआएं जीवन में सकारात्मक शक्ति और संबल प्रदान करती हैं।

समारोह में उपस्थित सभी पार्षद भाई-बहनों ने अपना परिचय देते हुए अपने-अपने क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी पार्षदों को ब्रह्माकुमारी बहनों की ओर से ईश्वरीय प्रसाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles