झरेर पुलिया के पास बालाजी मंदिर क्षेत्र में हादसा, पुलिस-रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी
कोटा। खातोली थाना क्षेत्र में चंबल नदी की झरेर पुलिया स्थित बालाजी के पास गुरुवार को नहाने के दौरान हादसा हो गया। नदी में नहाने गए दो भाई-बहन गणपत माली और अंकिता माली, निवासी बहरावंडा, पानी में डूब गए।
हादसे की सूचना मिलते ही कोटा जिला ग्रामीण पुलिस और सवाईमाधोपुर पुलिस मौके पर पहुंची। खातोली थाना पुलिस का जाप्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने नदी में दोनों की तलाश शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिसके बाद वे पानी में डूब गए। फिलहाल पुलिस एवं रेस्क्यू टीम द्वारा नदी में दोनों की तलाश की जा रही है।






