Thursday, October 8, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आरटीयू छात्र की मौत और छात्रों पर लाठीचार्ज शर्मनाक, भाजपा सरकार छात्र विरोधी : राखी गौतम

आरटीयू छात्र की मौत और छात्रों पर लाठीचार्ज शर्मनाक, भाजपा सरकार छात्र विरोधी : राखी गौतम

कोटा। राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अपने साथी छात्र को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और उन्हें घसीटते हुए हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई को शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने बेहद शर्मनाक, निंदनीय और तानाशाहीपूर्ण बताया है।

राखी गौतम ने कहा कि एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होना और उसके बाद न्याय की मांग कर रहे छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन पर पुलिस की लाठियां बरसाना भाजपा सरकार की संवेदनहीनता और छात्र विरोधी रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कोटा देशभर में शिक्षा और कोचिंग नगरी के रूप में जाना जाता है, लेकिन भाजपा शासन में यहां छात्र स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

गौतम ने कहा कि मृत छात्र के साथियों का प्रदर्शन किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि अपने साथी को न्याय दिलाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर था। ऐसे में छात्रों के साथ संवाद करने के बजाय पुलिस बल का प्रयोग करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज को लाठी के बल पर दबाने का प्रयास कर रही है। सरकार और प्रशासन को इस पूरे मामले की गंभीरता को समझते हुए छात्र की मौत की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए तथा प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की भी जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

राखी गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है और छात्रों को न्याय मिलने तक उनकी आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने जिला प्रशासन से जाँच कर निष्पक्ष कार्यवाही करने की मांग की है।

कांग्रेस कार्यलय प्रभारी डॉ विजय सोनी ने भी उक्त घटना की निंदा करते हुए जिला प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles