Monday, October 5, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एग्री एंटरप्रेन्योर ग्रोथ फाउंडेशन के द्वारा आयोजित एक्सपोज़र विजिट के माध्यम से कृषि उद्यमिता को बढ़ावा

एग्री एंटरप्रेन्योर ग्रोथ फाउंडेशन के द्वारा आयोजित एक्सपोज़र विजिट के माध्यम से कृषि उद्यमिता को बढ़ावा

महावीर सेन✍️

बूंदी /बूंदी जिले में कृषि उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 12वें बैच के एग्री एंटरप्रेन्योर (AE) उम्मीदवारों के लिए एक एक्सपोज़र विजिट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी बूंदी जिले से शामिल हुए।

विजिट के दौरान उम्मीदवारों को कृषि आधारित विभिन्न व्यवसाय मॉडलों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। सबसे पहले प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण कराया गया, जहां प्रतिभागियों ने प्रसंस्करण गतिविधियों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।

इसके पश्चात कांटोला फसल प्रदर्शन (डेमो) का अवलोकन कराया गया, जिससे प्रतिभागियों को उच्च मूल्य फसल उत्पादन एवं खेत स्तर की तकनीकों की समझ विकसित हुई। इसके बाद पॉलीहाउस यूनिट का भी भ्रमण कराया गया, जहां संरक्षित खेती के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी गई।

लंच के उपरांत वर्मी कम्पोस्ट यूनिट का दौरा कराया गया, जहां यूनिट स्थापना से लेकर विपणन तक की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रतिभागियों को डेयरी फार्मिंग, वर्मी कम्पोस्ट शेड तथा बकरी पालन (गोटरी) फार्म का भी व्यावहारिक अवलोकन कराया गया।

इस एक्सपोज़र विजिट का उद्देश्य प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था, जिससे वे भविष्य में कृषि उद्यमिता को अपनाकर अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकें।

कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शिखा कुमारी, एईएम सौरभ श्रीवास्तव एवं अंकित कुमार उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम एग्री एंटरप्रेन्योर ग्रोथ फाउंडेशन (Agri Entrepreneur Growth Foundation) के द्वारा आयोजित किया गया।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
as jewellers
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles