Wednesday, November 18, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विश्व पर्यटन दिवस पर मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यटन दिवस पर मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कोटा, 27 सितंबर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व स्थित नाका सावन-भादो डैम परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नाका प्रभारी राजवीर की प्रेरणा से हुई। इस दौरान परमानन्द गोयल, प्रतीक गोयल, विशाल वर्मा, ज्योति वर्मा, रिया वर्मा, भारती गोयल, सोनिया गोयल, अनायिका गोयल, अभिश्री गोयल सहित परिवारजनों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

नाका प्रभारी राजवीर, वहाँ के स्टाफ एवं फॉरेस्ट जिप्सी चालक बंटी गुर्जर ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर परमानन्द गोयल ने कहा कि पर्यटन और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। हमारा तो सौभाग्य रहा कि मुकुंदरा हिल्स रिज़र्व के भ्रमण के साथ साथ पर्यटन की दृष्टि से पौधारोपण का भी अवसर प्राप्त हुआ । नाका प्रभारी राजवीर जी ने कहा कि जिम्मेदार पर्यटन वही है, जिसमें प्राकृतिक संतुलन और हरियाली को बढ़ावा दिया जाए। उपस्थित परिजनों ने कहा कि वे पर्यटन स्थलों के भ्रमण के साथ-साथ प्रकृति के संवर्धन में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles