Tuesday, September 15, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

गणेशोत्सव एवं हिन्दी पखवाड़े पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कोटा। गणेशोत्सव एवं हिन्दी पखवाड़े के अवसर पर रूपनारायण शर्मा ‘संजय’ के संयोजन में ‘द ज्याग’ एवं एस.एस. चौबदार आर्ट गैलरी द्वारा नवदुर्गा माता मंदिर प्रांगण, महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर-3 में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विश्वविख्यात चित्रकार शम्भू सिंह चौबदार, विजय मैथुल एवं अन्नु सिंह धाकड़ शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्यांशी बंजारा, द्वितीय स्थान गगन कछावा तथा तृतीय स्थान याशिका गोचर ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम के पदाधिकारी डॉ. शिव कुमार ‘शिव लहरी’, राम शर्मा कापरेन, नहुष व्यास एवं हेमराज सिंह ‘हेम’ सहित अन्य अतिथियों ने सभी प्रतिभागी बच्चों को उपहार भेंट किए।

कार्यक्रम में पाना चंद मालव, कैलाश चंद्र पैसवानी, राकेश अरोड़ा, वीरेन्द्र सिंह सिसौदिया, सतीश खींची, सत्यनारायण यादव, रामहेतार नागर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ चित्रकार शम्भू सिंह चौबदार का नागरिक अभिनंदन किया गया। ‘द ज्याग’ के संस्थापक अन्नु सिंह धाकड़ ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles