Sunday, September 13, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लघु कथा लेखन के लिए कोटा के विजय कुमार शर्मा सम्मानित 

कोटा/कोटा के लघु कथाकार विजय कुमार शर्मा को ” हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच सिरसा” द्वारा 13 सितंबर  को सिरसा में आयोजित अखिल भारतीय लघु कथाकार सम्मेलन मेंसम्मानित किया गया । यह सम्मान इनको अंतिम कोर लघु कथा संग्रह के लिए प्रदान किया गया ।

हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच, सिरसा की संयोजक डॉ . शील कौशिक द्वारा घोषित पुरस्कारों के तहत इनके साथ – साथ नीलिमा शर्मा दिल्ली,.प्रो. नीलम प्रभा देवगण अमृतसर, .डॉ. उमेश चंद्र शर्मा लुधियाना, डॉ. जय भगवान सैनी हिसार,. मंजु जांगिड़ शर्मा ‘मनी’ जोधपुर, बृजबाला खरड़ -मोहाली, चंदर शर्मा लुधियाना, , को भी ‘लघुकथा सेवी सम्मान-2026’ के अंतर्गत अभिनंदन पत्र, अंग वस्त्र, माला तथा सम्मान राशि ₹1000 द्वारा सम्मानित किया गया ।

स्मृति हिंदी लघुकथा-सम्मान पवन शर्मा छिंदवाड़ा, प्रो.ध्रुव पटना, डॉ. अंजना गर्ग रोहतक, सुरेन्द्र कुमार अरोड़ा साहिबाबाद एवं विभा कुमरिया शर्मा लुधियाना को अभिनंदन पत्र , अंग वस्त्र, माला तथा ₹2100 की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles