Sunday, September 13, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कुन्हाड़ी की पॉश कॉलोनी में सड़क पर घूमता दिखा भालू, कुत्तों के भौंकने पर बाहर आए लोग, मची दहशत

कोटा। शहर के कुन्हाड़ी क्षेत्र स्थित रिद्धि सिद्धि नगर प्रथम में शनिवार देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब एक भालू कॉलोनी की सड़क पर घूमता हुआ नजर आया। अचानक रिहायशी इलाके में भालू दिखाई देने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात कॉलोनी में कुत्तों ने अचानक जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया। लगातार भौंकने की आवाज सुनकर कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकले। इसी दौरान उनकी नजर सड़क पर घूम रहे भालू पर पड़ी। भालू को देखकर लोग सहम गए और तत्काल अपने घरों की ओर लौट गए।

बताया जा रहा है कि भालू कुछ देर तक कॉलोनी की सड़क पर घूमता रहा और इसके बाद अंधेरे में गायब हो गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में रहने वाले लोगों में वन्यजीव के दोबारा आने को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय निवासी निशा गौड़ ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं की चर्चा के कारण कुत्तों के लगातार भौंकने पर उन्हें लगा कि शायद कोई संदिग्ध व्यक्ति इलाके में आया है। लेकिन बाहर निकलकर देखा तो सड़क पर भालू घूमता दिखाई दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि रिहायशी इलाके में वन्यजीव के दोबारा आने की स्थिति में समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles