Sunday, September 13, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्वातंत्र्योत्तर काव्य में राष्ट्रीय भावना विषय पर हिंदी दिवस विचार एवं काव्य गोष्ठी 14 सितम्बर को

जितेंद्र कुमार शर्मा✍️

बाराँ,13 सितम्बर। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, राजस्थान के राजकीय संग्रहालय बाराँ एवं युवा मंडल संस्थान, बाराँ के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर “स्वातंत्र्योत्तर काव्य में राष्ट्रीय भावना” विषय पर विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम 14 सितम्बर सोमवार को सायं 4 बजे राजकीय संग्रहालय, बाराँ में आयोजित होगा। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति एवं राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर विद्वान वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे तथा काव्य गोष्ठी में रचनाकार राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बाराँ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रद्युम्न वर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम श्री नाथूलाल निर्भय, व्यंग्यकार श्री मेवाराम चौधरी तथा अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बाराँ के अध्यक्ष श्री बच्छराज राजस्थानी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बाराँ के कोषाध्यक्ष श्री हीरालाल बंसल करेंगे। आयोजन का संचालन गीतकार श्री भैरूलाल भास्कर द्वारा किया जाएगा।

राजकीय संग्रहालय, बाराँ के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री संदीप सिंह जादौन, युवा मंडल संस्थान, बाराँ के प्रांतीय सचिव श्री जितेन्द्र शर्मा ‘ पम्मी ‘तथा राजकीय संग्रहालय, बाराँ के संग्रहाध्यक्ष श्री हेमेन्द्र कुमार अवस्थी ने साहित्यप्रेमियों, कवियों, बुद्धिजीवियों एवं आमजन से कार्यक्रम में उपस्थित होकर हिंदी भाषा और साहित्य के इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles