माउंट आबू। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू में “श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया” विषय पर आयोजित पांच दिवसीय मीडिया सम्मेलन का आज शुभारंभ हुआ। 9 से 13 सितंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में भारत के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ रूस और ऑस्ट्रेलिया से भी मीडिया कर्मी भाई-बहनों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के संयोजक राजयोगी शांतनु भाई ने देश-विदेश से आए सभी मीडिया कर्मी भाई-बहनों का स्वागत करते हुए कहा कि मीडिया समाज में सकारात्मक सोच, विश्वास, एकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी सरला दीदी ने मीडिया कर्मियों को जीवन में अपनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण मंत्र दिए। उन्होंने परमात्मा पर अटूट विश्वास रखने तथा हर परिस्थिति में परमात्मा को अपने साथ अनुभव करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य का परमात्मा से संबंध मजबूत होता है, तो उसके विचारों और कर्मों में सकारात्मकता आती है।
सरला दीदी ने समाज में आपसी विश्वास, एकता और परिवार में असीम प्रेम की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सकारात्मक और मूल्य आधारित मीडिया समाज को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम बन सकता है।मुख्य अथिति मै राणा यशवंत और डॉक्टर सरफराज सैफी और ब्रहमा कुमार निकुज भाई रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी मीडिया कर्मी भाई-बहनों को राजयोग ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। राजयोग के माध्यम से मन को शांत, सकारात्मक और शक्तिशाली बनाने का अनुभव कराया गया, ताकि पत्रकारिता एवं मीडिया के क्षेत्र में कार्य करने वाले भाई-बहन समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।
सम्मेलन में देश-विदेश से आए मीडिया प्रतिनिधि आध्यात्मिकता, सकारात्मक पत्रकारिता और श्रेष्ठ समाज के निर्माण में मीडिया की भूमिका पर विभिन्न सत्रों में विचार-विमर्श करेंगे।





