Sunday, October 18, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

गोगुंदा में दो दिवसीय बीज संग्रहण कार्यशाला, 52 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण

महावीर सेन की विशेष रिपोर्ट ✍️

गोगुंदा (उदयपुर)। वनस्पति बीज संग्रहण और सामुदायिक क्षमतावर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोगुंदा में 7 और 8 सितंबर को दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में कोटा संभाग के बारां, कोटा, बूंदी और झालावाड़ जिलों से कुल 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें 37 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल रहे।

कार्यशाला के पहले दिन प्रतिभागियों को फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (FES) के कार्यों और वनस्पति बीजों के संग्रहण की विभिन्न पद्धतियों के बारे में जानकारी दी गई। बीजों के संरक्षण, संग्रहण और समुदाय की भागीदारी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

दूसरे दिन प्रतिभागियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय समुदाय द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से देखा और बीज संग्रहण एवं संरक्षण की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों की क्षमता बढ़ाने के साथ स्थानीय स्तर पर जैव विविधता और पारंपरिक वनस्पति संसाधनों के संरक्षण को प्रोत्साहित करना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles