बूंदी/पांचाल समाज बूंदी की आम सभा का आयोजन बस स्टैंड स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में किया गया। बैठक में आगामी 17 सितंबर को भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन दिवस एवं जयंती समारोह आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित समाजबंधुओं की सर्वसम्मति से समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम के लिए प्रत्येक जोड़े से 551 रुपये की सहयोग राशि ली जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन रिद्धि-सिद्धि मैरिज गार्डन में किया जाएगा। समारोह के दौरान दोपहर 12 बजे से भजन कार्यक्रम शुरू होगा तथा शाम करीब 4:30 बजे समाजबंधुओं की उपस्थिति में भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जाएगी।
बैठक में समाज की कार्यकारिणी एवं आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। समाज सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से 17 सितंबर के कार्यक्रम के आयोजन के लिए कार्यकारणी (आयोजन समिति ) का गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से महावीर जी पांचाल को अध्यक्ष शिव जी पांचाल एवं महेंद्र पांचाल उपाध्यक्ष मनीष एवं दिनेश जी पांचाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया,15 कार्यकारणी सदस्य को नियुक्त किया गया।पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और अधिक से अधिक समाजबंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सभा में कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था, मंच व्यवस्था, लाइट व्यवस्था, पूजा-पंडित व्यवस्था सहित विभिन्न जिम्मेदारियां समाज के सदस्यों को सौंपी गईं। वहीं कार्यक्रम में बूंदी शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों से समाजबंधुओं को आमंत्रित करने का निर्णय भी लिया गया।
सभा के दौरान आगामी 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। समाजबंधुओं ने भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस को एकजुटता और श्रद्धा के साथ मनाने का संकल्प लिया।






