मुख्यमंत्री का भव्य रोड शो आज, भाजपा पदाधिकारियों ने लिया मार्ग का जायजा, कैथूनीपोल में आमसभा के बाद शुरू होगा रोड शो
कोटा। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 सितम्बर को कोटा प्रवास पर आएंगे। दोपहर 2 बजे कैथूनीपोल थाने के सामने आमसभा को सम्बोधित करेंगे। आमसभा के उपरान्त रोड शो प्रारम्भ होगा। मुख्यमंत्री का रोड शो कैथूनीपोल थाने से प्रारम्भ होगा और श्रीपुरा चौराहा, सब्जी मंडी, पुरानी धानमंडी, अग्रसेन बाजार, रामपुरा लिंक रोड ( चौड़ा रोड ) कोतवाली, आर्य समाज रोड से जयपुर गोल्डन पर पहुंचकर समाप्त होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके पूर्व भाजपा पदाधिकारियों ने रोड शो के मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान समाजसेवी नरेन्द्र बिरला , पूर्व महापौर राजीव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र खजांची, कुलदीप सिंह तलवार, पूर्व पार्षद दिलीप अरोडा, भाजपा प्रत्याशी नवीन माथुर, मोहन लाल सुमन, हरीश राठौर आदि मौजूद रहे।





