Tuesday, September 8, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सवाई माधोपुर स्टेशन पर चोरी के दो आरोपी पकड़े, यात्री का पर्स बरामद

सवाई माधोपुर स्टेशन पर चोरी के दो आरोपी पकड़े, यात्री का पर्स बरामद

कोटा। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की सतर्कता से चोरी के दो आरोपियों को पकड़कर यात्री का पर्स बरामद किया गया। पर्स में नकदी, चांदी की अंगूठियां और जरूरी दस्तावेज सहित करीब 8 हजार रुपये मूल्य का सामान मिला।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि 06 सितम्बर को दोपहर करीब 12 बजे प्लेटफॉर्म संख्या एक के कोटा छोर पर ड्यूटी के दौरान एक यात्री ने चोरी की आवाज लगाई। इस पर रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान आरक्षक प्रहलाद मीणा, राजकीय रेलवे पुलिस के सहायक उप निरीक्षक कैलाश चंद और आरक्षक सोनेंद्र ने भाग रहे दो व्यक्तियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में दोनों की पहचान भानु गौतम और गोपाल यादव, निवासी कोटा के रूप में हुई। इनके कब्जे से हरे रंग का महिला पर्स मिला, जिसमें 3 हजार रुपये नकद, दो चांदी की अंगूठियां, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड थे।

जांच में सामने आया कि यह पर्स गाड़ी संख्या 20177 असारवा एक्सप्रेस के एस-4 कोच से सवाई माधोपुर स्टेशन पर रात करीब 03:15 बजे चोरी हुआ था। अहमदाबाद से आगरा की यात्रा कर रहे यात्री उमंग गौतम से संपर्क करने पर उन्होंने पर्स की पहचान अपनी पत्नी भावना गौतम के पर्स के रूप में की।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध राजकीय रेलवे पुलिस थाना सवाई माधोपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(सी) एवं 3(5) में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण द्वारा की जा रही है। एक आरोपी भानु गौतम के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के दौरान अपने सामान के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस अथवा रेल मदद 139 पर देने की अपील की है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles