Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम का टिकट कटा, समर्थकों ने घर के बाहर किया प्रदर्शन

कोटा कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद बवाल!

कोटा। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की प्रत्याशी सूची जारी होने के बाद पार्टी के भीतर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम का टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली।

टिकट नहीं मिलने से नाराज समर्थक शालिनी गौतम के घर के बाहर एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी कर टिकट वितरण का विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राखी गौतम के खिलाफ भी नारे लगाए गए।

समर्थकों की नाराजगी और विरोध प्रदर्शन ने कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी और टिकट वितरण को लेकर असंतोष को सामने ला दिया है। प्रत्याशी सूची जारी होने के बाद पार्टी के अंदर शुरू हुआ यह विरोध आने वाले दिनों में क्या राजनीतिक रूप लेता है, यह देखने वाली बात होगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles