Wednesday, October 14, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ग्रामीण सम्मान-2026: राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ गीतकार देवकी दर्पण का होगा सम्मान

ग्रामीण सम्मान-2026: राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ गीतकार देवकी दर्पण का होगा सम्मान

कोटा। सन्मानपुरा गांव अपने नाम के अनुरूप प्रतिभाओं के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘ग्रामीण सम्मान-2026’ समारोह का आयोजन करने जा रहा है। समारोह में राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ गीतकार एवं ‘सैनाणी’ मासिक पत्रिका के संपादक श्री देवकी दर्पण (रोटेदा) को सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान राजस्थानी भाषा-साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और साहित्यिक सेवाओं के लिए प्रदान किया जाएगा। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, साहित्यप्रेमियों एवं ग्रामवासियों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

आयोजन स्थल: बालाजी मंदिर, सन्मानपुरा, कोटा

29 अगस्त 2026, शनिवार

समय: प्रातः 11 बजे

निवेदक: समस्त ग्रामवासी, सन्मानपुरा

ग्रामवासियों ने सभी साहित्यप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से समारोह में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles