Saturday, September 5, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, आतिशबाजी की

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, आतिशबाजी की*

कोटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ ग्रहण व तीसरे कार्यालय की शुरूआत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। रविवार शाम बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शक्ति नगर स्थित लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय के बाहर पहुंचे  आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने टीवी पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम देखा, पीएम मोदी के शपथ लेते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया। भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर एक दूसरे को बधाई देते नजर आए।  नयापुरा मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि यह एक शानदार पल था तीसरी बार प्रधानमंत्री ने शपथ ली हकीकत के सपने बुनते हैं इसलिए हम मोदी को चुनते हैं सभी कार्यकर्ताओं ने गले लगा कर खुशी का इजहार किया,

✍वार्ड 7 अध्यक्ष टीकम यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles