Saturday, September 5, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का कोटा आगमन

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का कोटा आगमन

 

भाजपा शहर ज़िला कोटा ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन एवं विधायक संदीप शर्मा की अगुवाई में हुआ भव्य स्वागत

 

कोटा 7 जून। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के कोटा शहर आगमन पर सर्किट हाउस कोटा में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन व कोटा दक्षिण निगम नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी के नेतृत्व में भाजपा कोटा शहर ने भव्य स्वागत किया।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को साफा, शॉल पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद सर्किट हाउस कोटा में उपस्थित भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

 

इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश की कई विधानसभाओं में राजस्थान की विधानसभा अग्रणी रही हैं, और अग्रणी बने इसके लिये प्रमुख शासन सचिवों , मुख्य सचिव के साथ बैठक करके निर्देश दिये गये हैं कि कार्यपालिका विधायिका के प्रति जवाबदेही रहें। विधायक आमजन से जुडे जो भी मुद्दे विधानसभा में उठाते हैं उनको समय पर व त्वरित जवाब मिलें।

 

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौड़ा, देवेंद्र राही, सुरभी शाह झामनानी, जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, जयदेव सुखेजा, कोषाध्यक्ष मुकेश हरचंदानी, वरिष्ठ नेता राकेश मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य तनूजा खन्ना, अल्का मेवाड़ा, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, पार्षद राकेश पुटरा , संदीप नायक, नवल हाड़ा, बीरबल लोधा, सोशल मीडिया संभाग सहसंयोजक भुवनेश महावर, नयापुरा मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, रामपुरा मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, स्टेशन मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, बी एल पचेरवाल , प्रदीप राठौर, रोहित चंदेल, संजय समीर सैनी, कुलदीप सिंह तलवार नंदकिशोर मामा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारीयों ने स्वागत किया।

✍Kirti Mathur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles