Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में एक नया इतिहास रचा, छात्रावास में एक दिन की SDM रही खनक राठौर ने किया ध्वजारोहण

कोटा में एक नया इतिहास रचा कोटा छात्रावास में एक दिन की SDM रही खनक राठौर ने किया ध्वजारोहण

रिपोर्टर रामावतार राठौर✍️

कोटा/हाड़ौती राठौर तेली समाज छात्रावास समिति कोटा संभाग की ओर से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर छात्रावास परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देशभक्ति एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज गौरव समाज की बेटी एक दिन की एसडीएम रही खनक राठौर रहीं, जबकि अध्यक्षता बूंदी जिलाध्यक्ष धर्मचंद राठौर ने की तथा विशिष्ठ अतिथि पूर्व छात्रावास अध्यक्ष गोवर्धन जी राठौर, गजानंद जी राठौर, रामेश्वर जी राठौर, महिला शक्ति ममता जी राठौर, मदन जी रीडर साहब,महावीर जी राठौर, प्रभूलाल जी राठौर, नरेंद्र जी राठौर ने ध्वजारोहण किया व मंच संचालन डॉ रामदयाल जी राठौर ने किया तथा उपस्थित समाजबंधुओं एवं छात्रावास के विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि खनक राठौर ने कहा कि देश की प्रगति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और समाजसेवा की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

छात्रावास अध्यक्ष सोनू साहू जाड़ला ने समाज की एकजुटता और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह में छात्रावास समिति के पदाधिकारी, समाजबंधु, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज की एकता को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ ।

रिपोर्टर रामावतार राठौर कराड़िया परिवार कोटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles