Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में स्कूल के बाहर छात्र को चाकू मारा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कोटा। अनंतपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक निजी स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार छात्र फरदीन स्कूल से बाहर निकला ही था। इसी दौरान एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।

चाकू लगने से फरदीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर अनंतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावर की तलाश और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles