Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अकलंक कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नव-प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों का हुआ अभिनंदन, ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बताए सफलता के सूत्र

कोटा। अकलंक कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोटा में मंगलवार को नव-प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, गतिविधियों और कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष बज, सचिव अनिमेष जैन, कोषाध्यक्ष कपिल जैन, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पिंकी श्रीवास्तव एवं उप-प्राचार्या नम्रता जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष पीयूष बज एवं सचिव अनिमेष जैन ने नव-प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं एवं मूल्यों से जुड़कर अपने व्यक्तित्व का विकास करने के लिए प्रेरित किया।

कोषाध्यक्ष कपिल जैन ने कहा कि शिक्षा केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज की सेवा का महत्वपूर्ण अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र को करियर के रूप में चुनने की सराहना करते हुए कहा कि अकलंक विद्यालय एसोसिएशन ‘नो प्रोफिट’ की नीति को आधार बनाकर शिक्षा के क्षेत्र में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।

प्राचार्या डॉ. पिंकी श्रीवास्तव ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, एकाग्रता, विनय, समर्पण और संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला।

उप-प्राचार्या नम्रता जैन ने बी.एड. पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए महाविद्यालय द्वारा गठित विभिन्न समितियों एवं प्रकोष्ठों के प्रभारियों का परिचय कराया।

इसके बाद महाविद्यालय द्वारा गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों ने अपने-अपने प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली, गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों की विस्तार से जानकारी दी। इससे नव-प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, गतिविधियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों की भूमिका की समग्र जानकारी मिली।

कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ. किरण गुप्ता एवं डॉ. मिशा शर्मा के समन्वय में किया गया। प्रशिक्षणार्थियों में मंच संचालन का दायित्व खुशबू जोशी एवं वैष्णवी सिंह ने निभाया, जबकि स्वागत की जिम्मेदारी तिथि गुप्ता तथा फोटोग्राफी का दायित्व पंकज मीणा ने संभाला।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles