Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने विद्यालयों में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की प्रतिज्ञा

कोटा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कमला उद्यान, लैंडमार्क सिटी, कुन्हाड़ी, कोटा द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए नशे से सदैव दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने नांता क्षेत्र से अभियान का शुभारंभ करते हुए आदर्श भास्कर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गौतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू गे हार्ट स्कूल, जय मां पब्लिक स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांता एवं बी.एस.एन. स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

उर्मिला दीदी ने विद्यार्थियों को कहानी एवं प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से समझाया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, शिक्षा, संस्कार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से पूरे देश में व्यापक नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 10 करोड़ लोगों को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान का शुभारंभ 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नशामुक्त जीवन जीने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रखने का संकल्प लिया। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी द्वारा विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles