Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अपना घर आश्रम में 51 फलदार व छायादार पौधों का रोपण

भारत सिंह चौहान

कोटा। अपना घर आश्रम परिसर में रविवार को Kota Garden Family – Let’s Grow Greenery Group एवं अपना घर आश्रम सेवा समिति के संयुक्त सहयोग से 51 फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में Kota Garden Family की शिखा मेहरा ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. आभा गोधारा, विकास बैरवा, कोमल आमेठा, राम बाबू, बृजेंद्र जी, रश्मि शर्मा एवं सुशीला स्वर्णकार सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। वहीं अपना घर सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जी एवं गिरजा शंकर जी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के सचिव विजय जैन ने सभी सहयोगियों एवं सहभागियों का कार्यक्रम में सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles