Tuesday, November 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राउंड टेबल 281 की 11वीं वार्षिक आमसभा सम्पन्न, सारांश मित्तल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

शिक्षा, पर्यावरण और जल संरक्षण के साथ सरकारी स्कूलों के कायाकल्प पर रहेगा फोकस

कोटा। सामाजिक सरोकार और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय कोटा राउंड टेबल 281 की 11वीं वार्षिक आमसभा एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से सारांश मित्तल को अध्यक्ष और नभ शर्मा को सचिव चुना गया। नई टीम ने कॉलर एक्सचेंज के साथ औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

नवगठित कार्यकारिणी में निमिश अग्रवाल उपाध्यक्ष, मुदित गोयल कोषाध्यक्ष तथा सिद्धार्थ पौद्दार आईपीसी नियुक्त किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशांक मुंद्रा ने की। इस अवसर पर एरिया चेयरमैन धर्मवीर पांडेय, इनकमिंग एरिया चेयरमैन अनिश चौधरी, एरिया एचटी शशांक सिंघवी तथा नेशनल आरटीआई वीक कन्वेनर वरुण मालू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

आईपीसी सिद्धार्थ पौद्दार ने गत वर्ष संस्था द्वारा किए गए सेवा कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। सामाजिक सरोकारों में सक्रिय सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

आमसभा में संस्था के चार वरिष्ठ टेबलर्स लव कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, तरुण जैन और सिद्धार्थ मुनोत को सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी.

सरकारी स्कूलों में बनेंगे कक्षा-कक्ष, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सारांश मित्तल ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि संस्था का मुख्य फोकस सेवा कार्यों को विस्तार देने के साथ शिक्षा, पर्यावरण और जल संरक्षण जैसे विषयों पर रहेगा। इसके लिए पर्यावरण एवं जल संरक्षण समिति, शिक्षा समिति और कम्युनिटी सर्विस समिति सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। प्रत्येक समिति को स्पष्ट लक्ष्य और जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में नए कक्षा-कक्षों का निर्माण, विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना संस्था की प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा। जरूरतमंद वर्गों तक सेवा का लाभ पहुंचाने के लिए नए प्रोजेक्ट भी शुरू किए जाएंगे।

सारांश मित्तल ने आगामी वर्ष में फेलोशिप, कम्युनिटी सर्विस, सेवा प्रोजेक्ट्स और युवाओं की भागीदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles