कोटा। भारतीय पारंपरिक ज्ञान, वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुशास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कोटा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पूरन चंद सोनी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित “भारत सेवा रत्न पुरस्कार–2026” से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद पूरे कोटा शहर में हर्ष और गौरव का वातावरण है। आगामी 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित NDMC Convention Centre में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा।
यह सम्मान योगधानम सेवा समिति फाउंडेशन (YSS India) द्वारा भारतीय पारंपरिक ज्ञान, ज्योतिष एवं वास्तुशास्त्र के संरक्षण, संवर्धन तथा जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। संस्था द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में उनके समर्पण, विद्वत्ता, अनुसंधान और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार की विशेष सराहना की गई है।
ज्योतिषाचार्य पूरनचंद सोनी लंबे समय से वैदिक ज्योतिष, वास्तुशास्त्र और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण के लिए सक्रिय हैं। उनके राष्ट्रीय सम्मान से न केवल कोटा, बल्कि पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ेगा। शहर के सामाजिक, धार्मिक और विभिन्न संगठनों में उनके सम्मान को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
15 अगस्त को राष्ट्रीय मंच पर संपूर्ण राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरन चंद सोनी का सम्मान होना कोटा के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित करेगा।






