Wednesday, August 5, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नांता : अलमारी में छिपे सांप ने छात्र को डसा, अस्पताल में भर्ती

कोटा। कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित नांता बस्ती में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। घर की अलमारी में छिपे सांप ने एक छात्र को डस लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय अभिषेक अपने घर की अलमारी से नहाने के लिए शैंपू निकाल रहा था। इसी दौरान अलमारी में छिपे बैठे सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। सांप के डसते ही अभिषेक की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन बिना देर किए उसे अस्पताल ले गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कर उपचार शुरू किया। फिलहाल अभिषेक डॉक्टरों की निगरानी में है।

घटना के बाद नांता क्षेत्र में दहशत का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में सांप और अन्य विषैले जीव घरों की अलमारी, स्टोर रूम, जूते-चप्पलों और बंद स्थानों में छिप सकते हैं। ऐसे में किसी भी सामान को निकालने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles