रामावतार राठौर
कोटा/ राठौर तेली समाज छावनी, कोटा के तत्वावधान में सावन माह के पावन अवसर पर चतुर्थ विशाल भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन रविवार, 9 अगस्त को किया जाएगा। यात्रा प्रातः 10:00 बजे श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, छावनी, कोटा से प्रारंभ होगी।
समिति के महामंत्री निखिल राठौर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा एवं आस्था के साथ भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा, महिलाएं एवं श्रद्धालु कावड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के दौरान शिव भजनों, जयघोष एवं धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल होंगे।
उन्होंने समाज के सभी सदस्यों एवं शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। समिति द्वारा यात्रा के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
प्रेस रिपोर्टर:- रामावतार राठौर कराड़िया परिवार कोटा राजस्थान।






