Tuesday, November 3, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा–रशीदपुर खोरी (सीकर)–कोटा स्पेशल ट्रेन का संचालन

पश्चिम मध्य रेल, कोटा मंडल

प्रेस विज्ञप्ति सं. 673/2026-27 | दिनांक : 03.11.2026

कोटा से 18 नवंबर एवं रशीदपुर खोरी(सीकर) से 19 नवंबर को एक-एक ट्रिप, कुल 22 कोच होंगे

कोटा। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 09801/09802 कोटा–रशीदपुर खोरी (सीकर)–कोटा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप संचालन किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09801 कोटा–रशीदपुर खोरी स्पेशल 18 नवंबर को कोटा से रात 21:55 बजे प्रस्थान कर लाखेरी 22:38 बजे, इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी 22:50 बजे, सवाई माधोपुर अगले दिन 00:20 बजे, दौसा 02:40 बजे, जयपुर 03:10 बजे, ढेहर का बालाजी 03:30 बजे, रींगस 04:20 बजे एवं सीकर 05:10 बजे होते हुए रशीदपुर खोरी (सीकर के निकट) सुबह 05:40 बजे पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09802 रशीदपुर खोरी–कोटा स्पेशल 19 नवंबर को रशीदपुर खोरी से सुबह 07:15 बजे प्रस्थान कर सीकर 07:35 बजे, रींगस 08:55 बजे, ढेहर का बालाजी 10:20 बजे, जयपुर 11:00 बजे, दौसा 11:21 बजे, सवाई माधोपुर 13:45 बजे, इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी 14:25 बजे तथा लाखेरी 14:38 बजे होते हुए कोटा शाम 16:05 बजे पहुंचेगी।

यात्री यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन जानकारी एनटीईएस अथवा रेल मदद 139 से प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles