Wednesday, July 29, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सम्बोधि फाउंडेशन का निःशुल्क स्वास्थ्य, योग एवं फिजियोथेरेपी शिविर, 70 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

कोटा/सम्बोधि फाउंडेशन द्वारा बजरंग नगर स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, योग एवं फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डॉ. अफजल ने फिजियोथेरेपी के माध्यम से कमर दर्द, साइटिका एवं गर्दन दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित लोगों का निःशुल्क उपचार किया। वहीं डायटीशियन रंजना रोहिड़ा ने संतुलित आहार एवं पोषण के महत्व पर जानकारी प्रदान की।

डॉ. अंकिता राठौर ने निःशुल्क मुख कैंसर की जांच की तथा लोगों को मुख एवं दांतों से संबंधित बीमारियों की रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूक किया। योगी राजकुमार ने योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

पैथकाइंड लैब द्वारा शिविरार्थियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल तिवारी ने कहा कि “स्वस्थ मानव से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है।”

राजकीय अधिवक्ता अशोक बादल, अपना घर समिति के अध्यक्ष  चंद्र प्रकाश बरथूनिया तथा सम्बोधि फाउंडेशन के श्री रोहित शर्मा ने भी स्वास्थ्य के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगों को स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सम्बोधि फाउंडेशन के महावीर जैन , आदित्य पांडेय , त्रिलोक राव , हिमांशु जैन ,उदय ने भी अपनी सेवाएं प्रदान की। साथ ही अपना घर सेवा समिति के सभी सदस्यों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

शिविर में 70 से अधिक लोगों ने भाग लेकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles