रिपोर्टर-रिजवान खान की विशेष रिपोर्ट
कोटा। सक्षम नारी एवं विकास संस्थान की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवा, शिक्षा और नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। समारोह का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों का उत्साहवर्धन करना और सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा।
सम्मानित होने वालों में डॉ. सहबा (पीटी गोल्ड मेडलिस्ट), संस्थान की अध्यक्ष परवीन खान, संस्थापक सदस्य रेणुका जी, कोऑर्डिनेटिंग हेड मनप्रीत कौर, प्रदेश अध्यक्ष शाहिदा खान, जिला अध्यक्ष गीता मेहरा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप शर्मा, राजस्थान प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग राज्य संयुक्त सचिव मुराद पठान शामिल रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रति समर्पण, सेवा और नेतृत्व की भावना रखने वाले व्यक्तियों का सम्मान नई पीढ़ी को प्रेरित करता है। संस्थान ने सभी सम्मानित व्यक्तित्वों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।





