Friday, October 30, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पावस ऋतु को समर्पित काव्य गोष्ठी पर कवियों ने अपनी कविताओं से गुदगुदाया

कोटा/ स्टेशन क्षेत्र स्थित श्री राम मंदिर के पवित्र प्रांगण में ब्रजभाषा साहित्य समिति कोटा के तत्वाधान में पावस ऋतु को समर्पित काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रमेश चंद्र अग्रवाल “अधीर” ने की और मुख्य अतिथि के पद पर कथाकार रघुराज सिंह कर्मयोगी शोभायमान रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन व्यंग्यकार कमलेश कमल ने अपने चुटकुलों से किया। मंचासीन अतिथियां ने मां सरस्वती के चित्र पर माल दर्पण कर किया। बबीता शर्मा ने सरस्वती वंदना के साथ काव्य गोष्ठी का आगाज किया।

इस कार्यक्रम में सभी कवियों ने बरसात में नायिका के विरह और श्रृंगार रस एवं हास्य व्यंग्य की कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। काव्य गोष्ठी में रमेश चंद्र अग्रवाल, रघुराज सिंह कर्मयोगी, कमलेश कमल चंद्र प्रकाश दुबे, कालीचरण राजपूत,दीनानाथ त्रिपाठी, खुशीराम सिंह चौधरी, ज्ञानसिंह गंभीर, हेमराज सिंह हेम,जेपी मधुकर,बबीता शर्मा, सुरेश चंद शर्मा,ओम प्रकाश सिंह अंगार की रचनाओं का श्रोताओं ने खूब आनंद लिया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles